"फ़लक़" रडार सिस्टम के अनावरण कार्यक्रम में थल सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।
थलसेना की एयर डिफ़ेंस यूनिट के कमान्डर जनरल अली रज़ा सबाही फ़र्द ने इस अवसर पर कहा कि "फ़लक़" रडार सिस्टम चार सौ किलोमीटर की रेंज में उड़ान भरने वाली विभिन्न प्रकार की बैलेस्टिक मीज़ाइलों और जासूसी विमानों का पता लगाने और उनकी पहचान की क्षमता रखता है।
उन्होंने बताया कि "फ़लक़" रडार सिस्टम, गामा रडार सिस्टम का विकल्प है जो प्रतिबंधों के कारण ईरान विदेश से ख़रीदने से वंचित है।
उन्होंने कहा कि "फ़लक़" सिस्टम पूरी तरह से ईरानी विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों ने तैयार किया है।